फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: बेलनी पुल का सुरक्षा ऑडिट और लोड टेस्टिंग शुरू

Mon, 31 Aug 2026 06:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे को केदारनाथ राजमार्ग से जोड़ने वाले पुल को खोलने की तैयारी
300 टन भर क्षमता की टेस्टिंग की जाएगी
संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रप्रयाग। बदरीनाथ हाईवे को केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाले बेलनी पुल को यातायात के लिए खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। पुल का सुरक्षा ऑडिट शुरू हो गया है और अब मंगलवार को करीब 300 टन भर क्षमता की टेस्टिंग भी की जाएगी। परीक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही पुल को आम आवाजाही के लिए खोला जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने एनएच के अधिकारियों के साथ बेलनी पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को पुल से संबंधित शेष कार्य जल्द पूरा करने, यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पुल और आसपास बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि यह पुल केदारनाथ और बदरीनाथ यात्रा के लिए महत्वपूर्ण है। बारिश के कारण कार्य में कुछ देरी हुई है लेकिन प्रयास है कि केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण में श्रद्धालुओं को इस पुल का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि बेलनी पुल के शुरू होने से नगर में यातायात दबाव भी कम होगा। वहीं लोनिवि एनएच खंड की सहायक अभियंता प्रेरणा जगूड़ी ने बताया कि सुरक्षा ऑडिट और लोड टेस्टिंग के दौरान पुल पर विभिन्न तकनीकी परीक्षण किए जाएंगे। इनमें यूपीवी, रिबाउंड हैमर और अन्य एनडीटी (नॉन-डिस्ट्रक्टिव टेस्ट) शामिल हैं। इसके साथ ही लोड टेस्टिंग के दौरान करीब 300 टन भार क्षमता की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षण के दौरान पुल का तापमान समेत अन्य तकनीकी मानकों को भी दर्ज किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया में करीब एक सप्ताह से अधिक समय लगेगा। परीक्षण सफल रहने के बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर पुल को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें