अगस्त्यमुनि। नगर पंचायत सभागार में नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता में मंदाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि औद्योगिक विकास मेले को लेकर बैठक हुई। बैठक में मेला आयोजन की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। मेला समिति के कार्यकारी अध्यक्ष हर्षवर्धन बेंजवाल ने बताया कि इस वर्ष अगस्त्यमुनि में नौ से 13 नवंबर तक मंदाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि औद्योगिक विकास मेला आयोजित किया जाएगा। इस बार भी मेले को भव्य रूप देने का प्रयास किया जाएगा। मेला समिति की कार्यकारिणी को यथावत रखने का निर्णय लिया गया। बैठक में समिति संयोजक विक्रम सिंह नेगी, सचिव पृथ्वीपाल सिंह रावत, श्रीनंद जमलोकी, त्रिभुवन नेगी, हरिहर सिंह रावत, मनोज राणा, दीपेंद्र बिष्ट, हरीश गुसाईं आदि मौजूद रहे। संवाद