फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन से वार्ता के बाद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन से दो माह में मांगों पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद सफाई कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल स्थगित हो गई है। इस मौके पर नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने साफ-सफाई के साथ ही पूरे नगर को सैनिटाइज भी किया। कर्मियों का कहना है कि तय समय में मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे बिना सूचना के हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी महासंघ के रुद्रप्रयाग जिलाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि बीते शनिवार रात्रि 10.30 बजे प्रांतीय कार्यकारिणी से उन्हें सोशल मीडिया पर पत्र प्राप्त हुआ था, जिसमें हड़ताल स्थगित करने की बात कही गई। बताया कि शासन से लगभग साढ़े चार घंटे तक वार्ता हुई। इस दौरान मुख्य सचिव स्तर से 11 सूत्री मांगों पर दो माह में कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। साथ ही कोरोना संक्रमण के बीच सहयोग की अपील की, जिसे देखते हुए हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया गया। बताया कि दो सप्ताह बाद प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा पुन: मुख्य सचिव से वार्ता करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें