दार्शनिक व प्रसिद्ध शिकारी जिम कार्बेट दो मंजिला संग्रहालय का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। पहाड़ी शैली में बन रहे म्यूजियम का दूसरे चरण में सौंदर्यीकरण किया जाना है। संग्रहालय में जिम कार्बेट से जुड़े साहित्य व वस्तुओं का संग्रह किया जाएगा, जिसके लिए योजना बनाई जा रही है।
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुलाबराय में वन व पर्यटन विभाग के प्रस्ताव पर जिम कार्बेट संग्रहालय बनाया जा रहा है। पहले चरण में दो मंजिला भवन बन चुका है। भवन की दीवारों को पहाड़ी रूप देने के लिए विशेष पत्थर लगाया गया है, जो हल्द्वानी से मंगाया गया है। अब, दूसरे चरण में होने वाले कार्यों में इस दो मंजिला भवन की छत पर पहाड़ी पठाल बिछाई जानी हैं। साथ ही भवन पर स्थानीय लोक संस्कृति की प्रतीक खोली, खंभ व तिबारी भी बनाई जाएगी, जिसमें वन्य जीव व पक्षियों के चित्र उकेरे जाएंगे। इस संग्रहालय में जिम कार्बेट से जुड़ी जानकारी के साथ ही उनके द्वारा लिखी पुस्तकें रखी जाएंगी। साथ ही वन विभाग द्वारा यहां इंटरप्रिटेशन सेंटर व जिम कार्बेट रामनगर भी यहां पुस्तकालय खोला जाएगा।