रुद्रप्रयाग। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं साध्वी उमा भारती ने बृहस्पतिवार को बाबा केदार के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर के गर्भ गृह में भगवान केदारनाथ की पूजा की और आशीर्वाद लिया। इसके बाद उमा भारती ने तीर्थपुरोहितों से बातचीत की और इसके बाद लौट गईं।
बृहस्पतिवार सुबह 9 बजे साध्वी उमा भारती केदारनाथ पहुंचीं। उन्होंने बाबा केदार के मंदिर में जाकर विशेष पूजा-अर्चना की और कुछ देर ध्यान किया। उन्होंने बदरी-केदार मंदिर समिति के साथ ही तीर्थपुरोहितों से बातचीत की। बीकेटीसी ने उमा भारती का स्वागत किया। बदरी-केदार मंदिर समिति के प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवाण ने बताया कि उमा भारती ने पूजा अर्चना की और कुछ देर रुकने के बाद वह लौट गईं। संवाद