फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: बेहतर तालमेल और कार्ययोजना से रुद्रप्रयाग को अग्रणी बनाएंगे

Thu, 26 Feb 2026 06:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विकसित उत्तराखंड विजन पर हुई जिला स्तरीय कार्यशाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी), पीएम गतिशक्ति और विकसित उत्तराखंड विजन-2047 के क्रियान्वयन के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय कार्यशाला हुई। कार्यशाला में जिला स्तर पर सतत विकास लक्ष्य के प्रदर्शन की समीक्षा कर कमजोर क्षेत्रों की पहचान की गई। डीएम विशाल मिश्रा ने कहा कि विभागीय तालमेल और बेहतर कार्ययोजना के साथ रुद्रप्रयाग को विकास मानकों पर अग्रणी बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।
विज्ञापन

विशेषज्ञ प्रियंका चौहान ने कहा कि योजना निर्माण में विश्वसनीय और अद्यतन डेटा के उपयोग से ही लक्ष्यों की वास्तविक प्राप्ति मिलेगी। पीएम गतिशक्ति विशेषज्ञ कैलाश रावत और तपन घोष ने आजीविका, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, आपदा प्रबंधन को प्राथमिकता क्षेत्र बताया गया। इस दौरान जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने 17 एसडीजी संकेतकों की नियमित मॉनिटरिंग, डेटा आधारित योजना निर्माण और समयबद्ध लक्ष्य पूर्ति के निर्देश दिए। कार्यशाला में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संदीप भट्ट, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र बिष्ट, बीडीओ ऊखीमठ अनुष्का, बीडीओ अगस्त्यमुनि सुरेश शाह, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी टी.आर. मलेठा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें