उत्तराखंड में केदारनाथ दर्शन के लिए आए राजस्थान के एक श्रद्धालु की शनिवार सुबह मौत हो गई। 66 वर्षीय भाग चन्द अग्रवाल ओंकारेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
ओंकारेश्वर मंदिर में शनिवार सुबह दर्शन के लिए पहुंचे राजस्थान के 66, श्रद्धालु की हृदयाघात से मौत हो गई। उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, भाग चन्द अग्रवाल निवासी महादेव कॉलोनी, छोटी बस्ती, पुष्कर, अजमेर राजस्थान, छह सदस्यीय दल के साथ केदारनाथ दर्शन के लिए आए थे। शनिवार में ओंकारेश्वर मंदिर की सीढ़ियों पर चढ़ते समय उन्हें अचानक हृदयाघात हो गया। इसके बाद उन्हे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। एसएसआई राजेन्द्र पुजारा ने बताया कि शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।