फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग: यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पलटा, चालक समेत 16 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

Sat, 17 Oct 2026 03:50 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग।
विज्ञापन
हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के पीडब्ल्यूडी तिराहे के समीप शनिवार दोपहर यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक समेत वाहन में सवार सभी 16 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डीडीआरएफ, पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य चलाकर घायलों को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन


जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, शनिवार दोपहर 2:33 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष से हादसे की सूचना मिली। टेंपो ट्रैवलर संख्या डीएल 01 वीसी 6074 में आठ महिलाएं और आठ पुरुष सवार थे। सूचना मिलते ही डीडीआरएफ टीम और 108 एंबुलेंस को मौके पर भेजा गया। पुलिस और कोतवाली प्रभारी भी राहत एवं बचाव कार्य में जुटे।

आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमों को सक्रिय कर दिया गया। सभी घायलों को सुरक्षित निकालकर जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें