फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगतल में छह घंटे बाधित रहा रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे गंगतल में पहाड़ी से गिरे भारी मलबे के कारण छह घंटे अवरुद्ध रहा। इस दौरान यातायात को मार्ग पर तिलवाड़ा-बेंजी व गंगानगर-तैला मोटर मार्ग पर डायवर्ट किया गया। इस दौरान लोगों को कई किमी अतिरिक्त सफर तय करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 6 बजे सिल्ली के पास गंगतल महादेव के सामने पहाड़ी से भारी मलबा व बोल्डर गौरीकुंड हाईवे पर गिर गया था। सूचना पर मौके पर पहुंची एनएच व कार्यदायी संस्था ने मशीनों से मलबा साफ करने का काम शुरू किया लेकिन रुक-रुककर पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण कार्य में दिक्कत होती रही। इस दौरान प्रशासन के निर्देश पर यातायात को तिलवाड़ा-बेंजी मोटर मार्ग पर डायवर्ट किया गया लेकिन यह मार्ग भी कुछ समय बाद तिलवाड़ा के समीप मलबा आने से बंद हो गया। इसके बाद यातायात को गंगानगर मार्ग पर डायवर्ट किया गया। दोपहर बाद 1.36 बजे गौरीकुंड हाईवे पर मलबा साफ करके यातायात बहाल कर दिया गया। उधर, ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे नरकोटा व सिरोहबगड़ में दिनभर में कई बार बाधित होता रहा। वहीं, जिले में तीन संपर्क मोटर मार्ग भी बंद पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें