इस एबडमेंट के डिजायन में भी कुछ बदलाव किया जा रहा है। एनएच के अधिकारियों के अनुसार सब कुछ ठीक रहा, तो आगामी एक वर्ष में सिग्नेचर पुल बनकर तैयार हो जाएगा। माना जा रहा है कि यह पुल स्थानीय स्तर पर पर्यटन को भी बढ़ावा देगा।
श्रीनगर गढ़वाल खंड के एनएच निर्माण के अधिशासी अभियंता बलराम मिश्रा ने बताया कि नरकोटा में 110 मीटर स्पान वाले विशेष डिजायन का सिग्नेचर मोटर पुल का काम शुरू कर दिया गया है। मार्च 2023 तक निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।