रुद्रप्रयाग। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के लिए कार्मिकों का अंतिम रेंडमाइजेशन पूरा हो गया है। मतगणना के लिए जिले के तीनों ब्लॉक में 470 मतगणना कार्मिक तैनात किए गए हैं।
जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए निष्पक्ष और व्यवस्थित कराने के लिए कुल 470 मतगणना कार्मिकों की तैनाती की गई है। प्रत्येक मतगणना के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित की गई है जिसमें 1 मतगणना सुपरवाइजर और 4 सहायक शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मतगणना के लिए अगस्त्यमुनि में 30, जखोली में 25 और ऊखीमठ में 12 टेबल लगाई गई हैं। कहा कि पंचायत निर्वाचन के तहत मतगणना शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) राजेंद्र सिंह रावत, एडीओ पंचायत सुनील नौटियाल और जिला सूचना विज्ञान अधिकारी दीप्ति चमोली आदि मौजूद थे। संवाद