फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क व पैदल मार्गों को जल्द किया जाए दुरुस्त : कोठारी

Sat, 10 Aug 2024 06:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने जनपद रुद्रप्रयाग के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का टीम क
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों को लेकर सरकार पूरी तरह से गंभीर है। कहा कि केदारनाथ तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर सर्वेक्षण शुरू हो गया है। साथ ही केदारनाथ मुख्य पैदल मार्ग और रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे को शीघ्र दुरुस्त करने के लिए कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री कोठारी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय दल ने आपदा प्रभावित फाटा, सोनप्रयाग, गौरीकुंड का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावितों से बातचीत करते हुए उनकी समस्याएं सुनी। साथ ही क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग व सड़क को यथाशीघ्र खोलने के लिए कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बणसू गांव पहुंचकर आपदा में मृतक भजेंद्र सिंह के परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी। दल में जिला प्रभारी ऋषि कंडवाल, कर्णप्रयाग के विधायक अनिल नौटियाल, रुद्रप्रयाग के विधायक भरत सिंह चौधरी और प्रदेश मंत्री मीरा रतूड़ी शामिल थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें