अगस्त्यमुनि। सौड़-भट्टगांव-चोपता-बावई सड़क बदहाल पड़ी है। ऐसे में स्थानीय लोगों के साथ कार्तिक स्वामी आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
स्थानीय नीरज भट्ट ने बताया कि स्वरघाट से क्यर्क तक करीब सात किलोमीटर सड़क बदहाल है। हाल ही में हुए कार्तिक स्वामी महायज्ञ और यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसी मार्ग से पहुंचे थे और उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हिमांशु सकलानी ने कहा कि कई गांव इसी सड़क पर निर्भर हैं। ग्राम प्रधान सोनम देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सम्राट सिंह राणा ने बताया कि जन संवाद कार्यक्रम में भी यह मामला उठाया गया था लेकिन अभी तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने जल्द सड़क के सुधारीकरण की मांग की। उधर पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता पवन कुमार ने बताया कि सड़क की मरम्मत के लिए करीब 35 लाख रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। पूर्व में टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई थी लेकिन कोई ठेकेदार आगे नहीं आया। अब दोबारा टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।