रुद्रपुर में ईएसआईसी अस्पताल को जाने वाली खस्ताहाल सड़क।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। पुलिस लाइन के पास से ईएसआईसी अस्पताल को जाने वाली सड़क लंबे समय से खस्ताहाल है। इस सड़क के विशाल गड्ढों में गिरकर कई बाइक सवार श्रमिक चोटिल हो चुके हैं।
इस सड़क से होकर अटरिया कॉलोनी के लोग भी गुजरते हैं। नगर निगम क्षेत्र में पड़ने के बावजूद इस खस्ताहाल सड़क की तरफ किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। पिछले शनिवार को हुई बारिश का पानी अभी भी इस सड़क के विशाल गड्ढों में भरा हुआ है। सोमवार को भी कुछ बाइक सवार लोग अनियंत्रित होकर इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हुए। इस संबंध में ईएसआईसी अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दीपशिखा कहती हैं कि इस मार्ग पर सबसे अधिक दिक्कतें गर्भवती महिलाओं को होती हैं। ई-रिक्शा, टेंपो आदि के सड़क पर चलने के दौरान तेज झटके लगते हैं। जनहित में इस सड़क का शीघ्र निर्माण होना चाहिए।