फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर के गृह वार्ड में नौ सड़कें हुईं खस्ताहाल

विज्ञापन
रुद्रपुर के वार्ड छह से ईएसआई अस्पताल को जाती खस्ताहाल सड़क। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र के परिसीमन के समय ग्राम पंचायत जगतपुरा का एक हिस्सा वार्ड नंबर छह में शामिल हुआ था, लेकिन जगतपुुरा के अधिकांश लोगों को नगर निगम में शामिल होने का अधिक फायदा नहीं हुआ। जगतपुरा ग्राम पंचायत में करीब 19 सड़कें थीं। शहरी क्षेत्र में शामिल के बावजूद नौ सड़कें खस्ताहाल हैं। स्वयं मेयर रामपाल सिंह भी इसी वार्ड में रहते हैं इसके बावजूद वार्ड छह शामिल हुए ग्रामीण हिस्से के विकास की गति बेहद धीमी है।
विज्ञापन

वार्ड छह से होते हुए ईएसआई अस्पताल को जाने वाली सड़क लंबे समय से खस्ताहाल है। इस मार्ग पर अक्सर जलभराव की समस्या रहती है लेकिन निगम की ओर से सड़क को दुरुस्त करने के प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। वार्ड छह के लोगों का कहना है कि वार्ड खस्ताहाल सड़कें मुसीबत बनी हुई हैं। बारिश में इन कच्ची सड़कों पर रपटकर लोग चोटिल हो रहे हैं। सोमवार को अमर उजाला ने वार्ड छह के लोगों से बातचीत की तो उन्होंने अपनी समस्याएं बताईं।
- वार्ड नंबर छह में खस्ताहाल व कच्ची सड़कें सबसे बड़ी मुसीबत हैं। बारिश में कच्ची सड़कों में कीचड़ की समस्या रहती है। जगतपुरा ग्राम पंचायत का नगर निगम में शामिल होने का अधिक लाभ नहीं मिला। अंजली यादव
विज्ञापन

- वार्ड नंबर छह से होकर ईएसआई अस्पताल को जाने वाली सड़क लंबे समय से खस्ताहाल है। बारिश में इस सड़क के विशाल गड्ढों में जलभराव होने से आए दिन राहगीर चोटिल होते हैं। आनंद किशोर
- वार्ड में नंबर छह के एक हिस्से में तो विकास हुआ है, लेकिन नगर निगम में शामिल हुए नए क्षेत्र में विकास की गति थोड़ी धीमी है। वार्ड वासियों के हित में समूचे वार्ड में विकास की गति तेज होनी चाहिए। राधेश शर्मा
- वार्ड में कुछ स्थानों पर नालियां क्षतिग्रस्त हैं। जिस कारण बरसात के समय नालियां चोक हो जाती हैं। नगर निगम को पूरे वार्ड का सर्वे कर नालियों को दुरस्त करवाना चाहिए। कुंवर दीपक सिंह
- वार्ड छह में सफाई तो नियमित होती है, लेकिन इस वार्ड में सबसे अधिक कच्ची सड़कें हैं। जिस कारण बारिश में कीचड़ की समस्या होती है। वार्ड में शीघ्र सीसी मार्ग का निर्माण होना चाहिए। शिव कुमार
- कुछ समय पहले मेरी कार वार्ड नंबर छह की सड़क के विशाल गड्ढे में घुसकर पलट गई थी। ईएसआई को जाने वाली सड़क में इस तरह के हादसे अक्सर होते हैं। नगर निगम को शीघ्र इस सड़क को दुरुस्त करना चाहिए। रोहित चौहान
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें