फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
न्याय पंचायत बष्टा में हुई कांग्रेस की बैठक में आगामी विस चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर एकजुट होकर कार्य का आह्वान किया गया। इस मौके पर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनजन तक पहुंचाने के लिए जनसंपर्क पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

न्याय पंचायत प्रभारी व पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख चैन सिंह पंवार की अध्यक्षता में हुई बैठक में विस चुनाव 2022 की तैयारियों पर चर्चा की गई। पंवार ने कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथ स्तर पर एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार का चार वर्ष का कार्यकाल विफल रहा है। जनता महंगाई व बेरोजगारी की मार झेल रही है। उन्होंने जखोली के थाती-बड़मा स्थित दिग्धार में सैनिक स्कूल के पुन: शिलान्यास को भाजपा सरकार का श्रेय लेने का एजेंडा बताया। बैठक में उत्तराखंड महिला कांग्रेस प्रभारी लक्ष्मी राणा, मातबर सिंह कंडारी, बीरेंद्र सिंह बुटोला, ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल, अंकुर रौथाण, केसी रावत, शिशपाल चौहान, नरेंद्र चौहान आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें