फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों पर लगा ब्रेक

विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ में भारी बर्फबारी के कारण पुनर्निर्माण कार्यों पर ब्रेक लग गया है। मौसम जल्द नहीं सुधरा तो दिक्कतें बढ़ सकती हैं। साथ ही केदारनाथ में बिजली, पानी और संचार सेवा के संचालन में मुश्किलें आ सकती हैं।
विज्ञापन

बर्फबारी से धाम में आदिगुरु शंकराचार्य के समाधि स्थल के पुनर्निर्माण के साथ ही तीर्थ पुरोहितों के आवासीय घरों का निर्माण, मंदाकिनी व सरस्वती नदी पर पुल निर्माण और आस्था पथ का कार्य व्यापक रूप से प्रभावित हुआ है। बीते 48 घंटों से अधिक समय से हो रही बर्फबारी से सभी कार्यस्थल ढक चुके हैं। वुड स्टोन कंपनी के सीनियर इंचार्ज मनोज सेमवाल ने बताया कि बर्फबारी से सबसे अधिक आदिगुरु शंकराचार्य के समाधि स्थल का कार्य प्रभावित हुआ है। मौसम ठीक रहता तो अगले 20 दिनों में समाधि स्थल का राफ्ट का कार्य पूरा हो जाना था, लेकिन अब जिस तरह से बर्फ गिर रही है, उससे कई दिनों के लिए कार्य ठप हो गया है। दो-तीन दिनों में मौसम में सुधार नहीं होता है तो कार्यों को यात्रा से पूर्व पूरा करना मुश्किल हो जाएगा। साथ ही अधिक ठंड के कारण सीमेंट कार्य भी नहीं हो पाएंगे। सरस्वती नदी पर आस्था पथ और पुल का कार्य भी प्रभावित हो गया है।
पैदल मार्ग पर अधिक बर्फ जमने की स्थिति में गौरीकुंड से धाम तक निर्माण सामग्री पहुंचाना संभव नहीं है। सेमवाल ने बताया कि कपाट बंद होने के बाद से प्राथमिकता से सरिया, सीमेंट और अन्य निर्माण सामग्री का स्टोर किया जा रहा था, लेकिन बर्फ के चलते अब घोड़ा-खच्चरों की आवाजाही बंद हो सकती है। ऐसे में निर्माण सामग्री को भी धाम पहुंचाना मुश्किल हो गया है। बर्फ अधिक गिरने से बिजली, पानी और संचार सेवा भी ठप हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें