फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: पहाड़ की मेहनत और हुनर को मिला सम्मान

Fri, 24 Jul 2026 07:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
लखपति दीदी सम्मेलन में स्वावलंबी महिलाएं हुईं सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अगस्त्यमुनि। नगर पंचायत क्षेत्र के सौड़ी क्षेत्र स्थित क्रौंच हिल्स में शुक्रवार को आयोजित लखपति दीदी सम्मान समारोह में केदारनाथ विधानसभा और ब्लॉक अगस्त्यमुनि की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में फूलों की खेती, डेयरी, पनीर निर्माण, धूप-अगरबत्ती, लड्डू सहित अन्य स्थानीय उत्पादों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनी महिलाओं को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गई। पारंपरिक पहाड़ी वेशभूषा में पहुंची मातृशक्ति ने कार्यक्रम की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि विकासनगर की श्यामा चौहान का उदाहरण देते हुए कहा कि वह स्वयं सहायता समूह से जुड़कर आज करोड़ों के कारोबार का संचालन कर रही है। इसी तरह सुशीला बहन होमस्टे से अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी हैं। कार्यक्रम में सीमांत अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट, महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन जमलोकी, बबीता रावत, शकुंतला देवी, जयवर्धन कांडपाल, मनोज राणा, सुनीता गोस्वामी, सुषमा देवी, मधु भट्ट, सुषमा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें