फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: बांसवाड़ा में अनियंत्रित वाहन खाई में गिरा, तीन युवक घायल

Fri, 24 Jul 2026 06:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। राष्ट्रीय राजमार्ग रुद्रप्रयाग गौरीकुंड के बांसवाड़ा क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में कार सवार धीरज सिंह नेगी, अमन नेगी और नितीश रावत, तीनों निवासी ग्राम भणज घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि पहुंचाया। डॉ. उत्कर्षा ने बताया कि घायल अमन नेगी के हाथ में फ्रैक्चर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग रेफर किया गया। वहीं धीरज सिंह नेगी और नितीश रावत को घायल हुए हैं। उन्हें जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें