प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत अगले पांच वर्ष में चार नई सड़कों का निर्माण और पूर्व में निर्मित सात सड़कों के सुधार और डामरीकरण के लिए केंद्र से 61 करोड़ 84 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है।
सड़क से वंचित गांवों को यातायात सुविधा मुहैया कराने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत चार नई सड़कों की स्वीकृति दी है। इन सड़कों के बनने से जखोली और ऊखीमठ ब्लाक के 30 से अधिक गांवो को लाभ मिलेगा। अब तक इन क्षेत्रों के लोग दो से पांच किमी की दूरी पैदल नाप रहे हैं। दूसरी तरफ जून 2013 की आपदा में बदहाल हो चुके स्टेज एक में बनी सड़कों को भी बेहतर किया जाएगा। बता दें कि आपदा के बाद से इन सड़कों के सुधार के लिए अब धन स्वीकृत हो पाया है।
नई स्वीकृत सड़कें
मोटर मार्ग किमी स्वीकृत धनराशि
चोपड़ा -उड्डामांडा 17 911.80
जवाड़ी-जयकंडी 8.00 452.19
भीरी-दमार 185.30 185.30
तुनेटा-भणजा 5.525 284.42
सुधार व डामरीकरण वाले मार्ग
मोटर मार्ग किमी स्वीकृत धनराशि
गोरपा-कुरछोला 22 1120.42
देवलीभणिग्राम 3.00 169.18
रांसी-तलसारी 3.975 195.69
मैठाणाखाल-सौंदा 4.775 253.57
घेंघरखाल-जवाड़ी 15.350 749.99
बलसुंडी-अखोड़ी 5.350 264.86
सणगू-सारी 30 1596.68
केंद्र से चार नए मोटर मार्गों के निर्माण और सात सुधार व डामरीकरण के लिए पैसा स्वीकृत हो चुका है। जल्द, जरूरी कार्रवाई पूरी कर निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी। - विजयपाल सिंह नेगी, एई, पीएमजीएसवाई रुद्रप्रयाग