ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत रुद्रप्रयाग में पुनाड़ गदेरा पर आरसीसी पुल का निर्माण अंतिम चरण में प
- फोटो : RUDRAPRYAG
ऑल वेदर रोड परियोजना के अंतर्गत जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग के पुनाड़ गदेरे पर निर्माणाधीन आरसीसी पुल का कार्य एक माह में पूरा हो जाएगा। कार्यदायी संस्था ने पुल के डेक का लिंटर डालना शुरू कर दिया है।
परियोजना के अंतर्गत इस वर्ष जनवरी से पुनाड़ गदेरे पर पुराने डाट पुलिया के स्थान पर आरसीसी पुल का निर्माण शुरू किया गया था, लेकिन 25 मार्च से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी लॉकडाउन के कारण लगभग एक माह तक निर्माण कार्य बंद रहा। बाद में कार्यदायी संस्था द्वारा मजदूरों की संख्या बढ़ाकर कार्य को तेजी से किया गया। इधर, शुक्रवार को कार्यदायी संस्था ने 15 मीटर लंबे व 12 मीटर चौड़े पुल के डेक का लिंटर डालने का काम शुरू किया, जो देर शाम तक चलता रहा। एनएच के ईई दिनेश बिजल्वाण ने बताया कि पुल से जुड़े सभी कार्य एक माह में पूरे कर दिए जाएंगे। इस संबंध में कार्यदायी संस्था को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुल के बनने से आने वाले दिनों में रुद्रप्रयाग बाजार में लगने जाम से जहां निजात मिलेगी। वहीं, पैदल राहगीरों को भी दिक्कत नहीं होगी। संवाद