जिले में कोरोना ने फिर से दस्तक दे दी है। दिल्ली से रुद्रप्रयाग जिले में पहुंचा 42 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। जखोली ब्लॉक निवासी व्यक्ति 14 जुलाई को हरिद्वार से पहुंचा था और होम क्वारंटीन था। 21 जुलाई को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए श्रीनगर भेजा था, जहां से रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे स्वास्थ्य विभाग ने कोटेश्वर स्थित कोविड-19 अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया है। जिले में अभी तक 68 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 66 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि एक व्यक्ति की बेस अस्पताल श्रीनगर में मौत हो गई थी। सीएमओ डा. बीके शुक्ला ने बताया कि जिले में प्रतिदिन सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। ब्यूरो