ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग स्थित पुनाड़ गदेरा पर बना 12 मीटर लंबर आरसीसी पुल को लेकर नए-नए सवाल सामने आ रहे हैं। पुल का निर्माण डिजायन के अनुरूप न होने व गुणवत्ता को लेकर जांच के आदेश दिए थे, लेकिन एनएच द्वारा कमेटी को मांगी जानकारी मुहैया नहीं कराई, जिस कारण जांच नहीं हो पाई।
डीएम वंदना सिंह का कहना है कि आरसीसी पुल का निर्माण डिजायन के अनुरूप न होने को लेकर जांच कमेटी गठित करने की बात सामने आई है, लेकिन जांच से संबंधित किसी भी प्रकार की पत्रावली व फाइल अभी तक उपलब्ध नहीं हो पाई है। वहीं ईई एनएच श्रीनगर डिवीजन दिनेश बिजल्वाण का कहना है कि आरसीसी पुल की दीवार और डेक को तकनीक के साथ मजबूत और सुरक्षित किया जाएगा। कार्यदायी संस्था को इस संबंध में जरूरी निर्देश दिए गए हैं।