वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की जयंती व आजादी के अमृत महोत्सव पर नगर पंचायत तिलवाड़ा में आयोजित कार्यक?
- फोटो : RUDRAPRYAG
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की जयंती व आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर नगर पंचायत तिलवाड़ा ने क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया। इसमें 18 वर्ष से कम उम्र बालिका वर्ग में रवीना व प्रियांशु अव्वल रहे। ओपन वर्ग में अंकित अव्वल रहे। विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप जिलाधिकारी अर्पणा ढौंडियाल ने किया। इस मौके पर ईओ रवीराज बंगारी, सभासद संजय रावत, चांदनी देवी, शशि देवी, व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सकलानी आदि मौजूद थे। उधर, ऊखीमठ में भी नगर पंचायत ने कन्या राजकीय हाईस्कूल में आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की।
पौड़ी में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली औद्यानिकी महाविद्यालय भरसार में छात्रों, शिक्षकों व कर्मचारियों ने गढ़वाली की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. बीपी नौटियाल ने किया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक देहरादून उत्तम सिंह नेगी ने कहा कि विश्वविद्यालय का नाम ऐसे वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम से होना चाहिए। इस दौरान डॉ. अमोल वशिष्ठ, डॉ. संजीव वर्मा, डॉ. गार्गी, डॉ. ममता, डा. केसी, डॉ. तेजस आदि मौजूद थे।