रुद्रप्रयाग में रतूड़ा-धारकोट झूला पुल का लोकार्पण करते हुए विधायक भरत सिंह चौधरी व अन्य।
- फोटो : RUDRAPRYAG
अगस्त्यमुनि ब्लॉक केे तल्लानागपुर, रानीगढ़ और धनपुर पट्टी अलकनंदा नदी पर 80 मीटर स्पान के रतूड़ा-धारकोट पैदल झूला पुल के बनने से आपस में जुड़ गए हैं। अब क्षेत्र के ग्रामीणों को नगरासू से जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग पहुंचने के लिए मीलों के अतिरिक्त सफर से निजात मिलेगी। 16/17 जून 2013 की आपदा में रतूड़ा-धारकोट झूला पुल बह गया था। जिस कारण क्षेत्रीय जनता बीते सात वर्षों से ट्राली के सहारे नदी को पार कर रही थी।
रविवार को विधायक भरत सिंह चौधरी ने उत्तराखंड आपदा न्यूनीकरण परियोजना के तहत 80 मीटर स्पान लंबे पुल का लोकार्पण किया। इश दौरान उन्होंने कहा कि रतूड़ा-धारकोट पुल के बनने से तीनों पट्टी के ग्रामीणों को आवाजाही में आसानी होगी। कहा की अलकनंदा नदी पर जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग से नगरासू के बीच तल्लानागपुर, धनपुर और रानीगढ़ पट्टी को जोड़नेके लिए सात पुल प्रस्तावित हैं, जिसमें एक पुल बनकर तैयार हो चुका है। जबकि शेष पुल का कार्य प्रगति पर है। कोठगी-घोलतीर के बीच मोटर पुल भी प्रस्तावित है, जिसका जल्द निर्माण किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, महामंत्री विक्रम कंडारी, उपाध्यक्ष भूपेंद्र भंडारी, मंडल अध्यक्ष सुभाष पुरोहित, सुरेंद्र जोशी, ओपी बहुगुणा, भूपेंद्र बिष्ट, एसएस बिष्ट, एसएस भंडारी, धर्मवीर रावत, विजय क्रपवाण, अजय सेमवाल समेत कई ग्रामीण मौजूद थे। संवाद