दुगड्डा गांव निवासी धर्मपाल सिंह, उर्मिला देवी, पार्वती देवी, भगवान सिंह, रेखा देवी, बबीता देवी का कहना है कि दक्षिणी रेंज जखोली की ओर से बीते वर्ष जनवरी से अगस्त तक लौंगा कंपार्ट 14 के दुगड्डा तोक में घेरबाड़, गड्डा खुदान, पौधारोपण और रास्ता निर्माण का काम किया गया था। गांव के 25 ग्रामीणों ने 78 हजार का काम किया गया। रेंज कार्यालय ने उन्हें सिर्फ 18 हजार रुपये मजदूरी दी गई है।
22 दिसंबर को संबंधित रेंजर ने दस दिनों में भुगतान का आश्वासन दिया गया। बावजूद इसके अब तक भुगतान नहीं हुआ है। ऐसे में ग्रामीण रेंज कार्यालय में धरना- प्रदर्शन और तालाबंदी करेंगे। इधर, डीएफओ राजीव धीमान ने बताया कि रेंज कार्यालय की ओर से भुगतान क्यों नहीं किया गया, इसकी जानकारी ली जा रही है। ग्रामीणों को एक सप्ताह में शेष भुगतान कर दिया जाएगा।