अगस्त्यमुनि। ब्लॉक के ग्राम जगोठ में हेल्पएज इंडिया की परियोजना सेहत के तहत मधुमेह के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मधुमेह से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
रैली में प्राथमिक विद्यालय और जूनियर हाईस्कूल जगोठ के छात्र-छात्राओं के साथ ग्रामीणों ने भाग लिया। इसके बाद आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में 33 लोगों की मधुमेह जांच की गई। ग्रामीणों को मधुमेह के लक्षण, बचाव और नियमित जांच के महत्व की जानकारी दी गई।