फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के कई महानगरों में भी छायीं दाज्यू-बैणी राखियां

विज्ञापन
रामनगर के छोई में मीनाक्षी द्वारा बनाई गई ऐपण राखियां। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
पहाड़ की लोक संस्कृति को संजोने का कार्य कर रही ऐपण गर्ल मीनाक्षी खाती की ओर से बनाई भुला, दादी, ब्रो, दाज्यू, बैणी, भैजी-बौज्यू की राखियां लखनऊ, दिल्ली व मुंबई के लोग खासा पसंद कर रहे हैं। मीनाकृति- द ऐपण प्रोजेक्ट के माध्यम से लोग इसे ऑनलाइन ऑर्डर कर रहे हैं। मीनाक्षी के पास राखियों के एक हजार ऑर्डर आ चुके हैं।
विज्ञापन

रामनगर के छोई गांव निवासी ऐपण गर्ल मीनाक्षी ने रक्षाबंधन के अवसर पर ऐपण राखी तैयार की हैं। उन्होंने बताया कि वह एक महीने पहले से ही राखियां बना रही हैं। सोशल मीडिया में पोस्ट डालने के बाद ऐपण राखियों की मांग आने लगी है।
उन्होंने बताया कि चमोली, उत्तरकाशी, गढ़वाल, मुंबई, दिल्ली व लखनऊ आदि से उन्हें कुल एक हजार राखियों के ऑर्डर मिले थे। बताया कि पांच ऐपण राखियों का सेट 181 रुपये और दस राखियों का सेट 281 रुपये में गंतव्य तक भिजवाए जा रहे हैं। बताया कि ऐपण राखी के जरिए रामनगर, हल्द्वानी, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ में भी कई महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ी हैं।

रुद्रपुर के ग्राम छोई में ऐपण राखी बनाती मीनाक्षी खाती।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें