फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रबी की फसल के लिए वरदान साबित होगी बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। सुबह हुई करीब एक घंटे की बारिश ने किसानों के चेहरे पर रौनक ला दी है। इस बारिश ने जहां रबी, दलहन, तिलहन और सब्जियों की फसलों के लिए संजीवनी का काम किया है, वहीं फसल बोने के लिए तैयार किए जा रहे खेतों में आवश्यक नमी लाकर किसानों को सिंचाई में होने वाले खर्च से बचा लिया है।
विज्ञापन

जीबी पंत विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक डॉ. संजय वर्मा और मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि इस समय रबी की फसल बोई गई जा चुकी है, इस फसल के लिए यह बारिश लाभदायक है। यह बारिश गेहूं की अगेती फसलों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। साथ ही इस बारिश से दलहन और सब्जियों की फसलों को भी लाभ मिलेगा। इससे फसल उत्पादन पर अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने बताया कि यह बारिश मानसून आधारित पर्वतीय खेती के लिए भी लाभदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें