फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से 27 मवेशी बहे

Fri, 10 Jun 2016 09:51 PM IST
अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
बकसीर और भुनाल गांव में मूसलाधार बारिश से उफान पर आए बरसाती गदेरे में छह पशुपालकों के 27 मवेशी बह गए। अतिवृष्टि से गांवों की कृषि भूमि को भी क्षति पहुंची है। जनप्रतिनिधियों की सूचना पर राजस्व उप निरीक्षक ने नुकसान का जायजा लेते हुए तहसील प्रशासन को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर बाद मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि हुई। इसी दौरान बकसीर व भुनाल गांव के कई लोग मवेशियों को जंगल में घास चुगा रहे थे। तेज बारिश और ओलावृष्टि के भय से ये लोग मवेशियों को लेकर घर लौटने लगे।  इस दौरान कई मवेशियों व ग्रामीणों ने गदेरा पार कर दिया, लेकिन बकसीर गांव निवासी बैशाख सिंह की 16 बकरियां व एक गाय, विजय सिंह की दो और दर्शन सिंह की एक गाय सहित भुनाल गांव निवासी रघुवीर सिंह, भगवान सिंह और चोट्या लाल की पांच गाय और एक भैंस का तीन साल का बच्चा गदेरे के में बह गए। पानी का बहाव तेज होने से मवेशियों का कहीं पता भी नहीं लगा।

ग्राम प्रधान पाल सिंह राणा और उम्मेद सिंह ने बताया कि घटना के बारे में प्रशासन को अवगत कराने पर शुक्रवार को राजस्व उप निरीक्षक जितेंद्र अग्रवाल ने मौके का निरीक्षण किया और पशुपालकों से बातचीत की। राजस्व उप निरीक्षक ने बताया कि गदेरे के उफान में मवेशियों के बहने के साथ ही गांवों की कृषि व अन्य भूमि को भी नुकसान पहुंचा है। रिपोर्ट तैयार कर तहसील प्रशासन को जल्द सौंप दी जाएगी। इधर ग्राम प्रधान पीएस राणा और उम्मेद सिंह ने प्रशासन ने प्रभावित काश्तकारों को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें