शुक्रवार को केदारनाथ धाम में 4188 यात्रियों ने दर्शन किए। कपाट खुलने के बाद से अब तक 212814 यात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। इस दौरान केदारनाथ धाम में दिनभर मौसम सुहावना बना रहा। तीन दिन से दर्शनार्थियों की संख्या पांच हजार से नीचे बनी हुई है।
9 मई से 31 मई तक 23 दिन में 151115 यात्री पहुंचे थे। इस दौरान प्रतिदिन दर्शनार्थियों की संख्या साढ़े आठ से साढ़े नौ हजार के बीच बनी हुई थी। जबकि 1 से 10 जून तक 61699 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने बताया कि मई माह की अपेक्षा इस माह के पहले दस दिनों में यात्रियों की संख्या घटी है।