फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर में सुबह बूंदाबांदी के बाद खिली धूप

विज्ञापन
बाजपुर के गांव झारखंडी प्राइमरी स्कूल परिसर में जलभराव। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर/खटीमा। जिलेभर में सोमवार को बदलता रहा। तड़के हुई बारिश के बाद धूप खिलने से दिनभर गर्मी रही, जबकि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बीती रात और सुबह तड़के 12.6 एमएम बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, जिले में मंगलवार को मध्यम बारिश होगी।
विज्ञापन

रुद्रपुर में सोमवार तड़के हुई बारिश के बाद धूप खिली रही, जिससे दिनभर गर्मी रही। गोविंद वल्लभ कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि स्थानीय तापमान के चलते इस बार जिले के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग समय पर बारिश हो रही है।
रविवार की देर रात जिले के पंतनगर, हल्दी, खटीमा समेत विभिन्न स्थानों पर बारिश हुई। लेकिन रुद्रपुर में दिनभर धूप खिली रही। रुद्रपुर में सोमवार तड़के बूंदाबांदी हुई। लेकिन सुबह करीब 10 बजे के बाद फिर से धूप खिल गई। डॉ. सिंह ने कहा कि मंगलवार को भी जिले के विभिन्न स्थानों में हल्की बारिश की संभावना है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 32.5 व न्यूनतम 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

इधर, खटीमा के सीमांत क्षेत्र में मानसूनी बादलों के उमड़ने का क्रम सोमवार को भी जारी रहा। इस बीच सुबह तक 24 घंटे के भीतर करीब 28 मिमी बरसात दर्ज हो चुकी थी। पारा भी अधिकतम 33 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
जीआईसी मौसम केंद्र के प्रभारी नरेंद्र रौतेला ने बताया कि अगले कुछ घंटों में और बारिश की उम्मीद बनी हुई है। इसके बाद सोमवार की देर शाम को तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली।
गड़प्पू नदी के उफान से जमरान गांव में घुसा पानी
बाजपुर। शहर से 14 किमी दूर बरहैनी जंगल से सटे क्षेत्र में सोमवार सुबह भारी बारिश से गड़प्पू नदी उफना गई, जिससे गांव जमरान, झारखंडी क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बन गई। इससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
गांव झारखंडी स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में जलभराव हो गया। इससे स्कूली बच्चों को परेशानी हुई। गड़प्पू नदी में आई बाढ़ से गांव जमरान में पिचिंग ढह गई। नदी किनारे बनी सुरक्षा दीवार ढहने से गांव निवासी शेर सिंह राठौर के मकान को खतरा पैदा हो गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि बारिश होने पर जंगलात समेत अन्य क्षेत्र का बरसाती पानी गड़प्पू नदी में आता है। इससे हर बरसात में बाढ़ की स्थिति बन जाती है। ग्रामीणों ने गड़प्पू नदी का पानी डायर्वजन करने और ढही पिंचिग को दुबारा बनाने की मांग की है।

08केटीएम14पी-खटीमा में सोमवार सायं मानसूनी बरसात का दृश्य।- फोटो : KHATIMA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें