फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ में अर्धनग्न होकर पुरोहित का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर केदारनाथ में तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी का अर्धनग्न होकर धरना जारी रहा। उन्होंने सरकार पर बिना तैयारियों के यात्रा संचालन का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

बीते 12 जून से मंदिर परिसर में सुबह, दोपहर और शाम को बाबा केदार की पूजा-अर्चना, भोग और सांयकालीन आरती के दौरान युवा तीर्थ पुरोहित अर्धनग्न होकर धरना दे रहा है। कहा कि प्रदेश सरकार ने बिना सोच-समझकर उत्तराखंड देवस्थानम बोर्ड गठित किया है, जिसका कोई औचित्य नहीं है। कहा कि यात्रा व्यवस्थाओं के नाम पर गौरीकुंड से केदारनाथ तक यात्रियों के रहने व भोजन की कोई व्यवस्था नहीं है। तीर्थ पुरोहित समाज ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन से 30 जून तक केदारनाथ यात्रा संचालन न करने की मांग की थी। बावजूद, सरकार ने अपनी मर्जी से यात्रा शुरू की गई है, लेकिन जो लोग धाम पहुंच रहे हैं उन्हें रहने व भोजन के लिए खासी दिक्कत हो रही है। इस मौके पर केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला, महामंत्री कुबेरनाथ बगवाड़ी, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष किशन बगवाड़ी, लक्ष्मी नारायण जुगराण ने भी सरकार से देवस्थानम बोर्ड भंग कर बीकेटीसी को अस्तित्व में लाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें