फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल की बच्ची कोरोना पॉजिटिव मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में चार वर्ष की बच्ची कोरोना पॉजिटिव मिली है जो अपने पिता से संक्रमित हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने बच्ची को कोविड अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. शंभू कुमार झा ने बताया कि बीते सप्ताह राजस्व कर्मचारी की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। तब उसके परिवार के सभी सदस्यों को भी क्वारंटीन किया गया था। दो दिन पूर्व राजस्व कर्मचारी की पत्नी भी पॉजिटिव मिली थी जबकि सोमवार को चार वर्षीय बच्ची की कोरोना जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जिले में कुल संक्रमित 60 हो गए हैं, जिनमें 40 लोगों को स्वस्थ होने के बाद घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें