फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन मार्ग के मलबे से पटा पुनाड़ गदेरा, खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
धनपुर क्षेत्र के गांवों को यातायात सुविधा से जोड़ने के लिए निर्माणाधीन रुद्रप्रयाग-चिनग्वाड़ मोटर मार्ग का टनों मलबा पुनाड़ गदेरा में फेंका जा रहा है, जो बरसात में तबाही का कारण बन सकता है।
विज्ञापन

बीते एक वर्ष से पीएमजीएसवाई द्वारा रुद्रप्रयाग-चिनग्वाड़ मोटर मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। 9 किमी लंबे मोटर मार्ग की अभी तक लगभग पांच किमी मोटर मार्ग की कटिंग हो चुकी है, जिसका मलबा पुनाड़ गदेरा में डाला गया है। इस मलबे के कारण जहां रुद्रप्रयाग नगर क्षेत्र की पेयजल सप्लाई बार-बार बाधित हो रही है। वहीं, लोगों को दूषित पानी से भी दो-चार होना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि सड़क कटान में निकल रहे टनों मलबा व बोल्डर व पत्थरों से कई जगहों पर गदेरा पट चुका है, जो आगामी बरसात में गदेरे के उफान से डांगसेरा व हितडांग तक आबादी क्षेत्र में तबाही का कारण बन सकता है। स्थानीय अरुण कप्रवाण, भगत सिंह बिष्ट, गजेंद्र बिष्ट, सुनील नौटियाल, अनूप सेमवाल आदि ने मलबे के ढेर साफ करने की मांग की है। इधर, पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता विजयपाल सिंह नेगी ने बताया कि ठेकेदार को मलबा को डंपिंग जोन में डालने और गदेरे में मलबा न पड़े, इसके लिए दीवार बनाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें