फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल लाइन निर्माण को हुई जनसुनवाई

Thu, 13 Oct 2016 08:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग ब्राडगेज रेल लाइन निर्माण के लिए अधिग्रहण की जाने वाली भूमि और ग्रामीणों की समस्या को लेकर नरकोटा गांव में प्रशासन व रेल विभाग ने जनसुनवाई की गई, जिसमें ग्रामीणों को सुरक्षा का भरोसा दिया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने नरकोटा में स्टेशन बनाए जाने की मांग भी की।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत भवन में हुई जनसुनवाई में रेलवे के डीजीएम पीपी बडोगा ने कहा कि रेल लाइन निर्माण में नरकोटा सहित दस गांवों की सुरक्षा का प्राथमिकता से ध्यान रखा जाएगा। रेल लाइन निर्माण के लिए विश्वस्तरीय वैज्ञानिकों ने अध्ययन किया है, जिसके बाद इसे फाइनल किया गया है।

कहा कि रेल लाइन निर्माण में बनने वाले पुल व सुरंगों का निर्माण अंतर्राष्ट्रीय मानकों के तहत किया जाएगा। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने पट्टे व नाप भूमि के दर से मुआवजा दिए जाने, मलबा डंपिंग जोन मलबे से दूर करने, पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था और शैक्षिक योग्यता के आधार पर ग्रामीणों को रोजगार देने की मांग भी की।
विज्ञापन


जनसुनवाई की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम सदर मुक्ता मिश्रा ने कहा कि पट्टे की भूमि का मुआवजा नाप भूमि के अनुसार दिया जाएगा, लेकिन यह तभी संभव है, जब पट्टा स्वीकृत हुआ हो। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता देवी, ग्राम प्रधान ऊषा देवी, प्रदीप मलासी, उप जिलाधिकारी देवमूर्ति यादव, तहसीलदार एमएल भेंतवाल, मनीष कुमार सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें