फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ट ने जताई रुद्रप्रयाग से चुनाव लड़ने की दावेदारी

Thu, 13 Oct 2016 08:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
 उत्तराखंड राज्य आंदोलन के फील्ड मार्शल व उक्रांद के पूर्व अध्यक्ष दिवाकर भट्ट  विधानसभा चुनाव में रुद्रप्रयाग विधानसभा से चुनाव लड़ सकते हैं। भट्ट ने हालातों का जायजा लेने के लिए जखोली क्षेत्र में अपने शुभचिंतकों और मित्रों से संपर्क करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


भाजपा सरकार में राजस्व मंत्री रहे उक्रांद के पूर्व अध्यक्ष भट्ट ने संकेत दिए हैं कि वे आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। कहा कि जनभावनाओं व समर्थकों के बढ़ते दबाव को देखते हुए रुद्रप्रयाग विधानसभा से दावेदारी कर सकते हैं।

कहा कि प्रदेश के राजनीतिक हालात का खामियाजा भुगत रहे रुद्रप्रयाग जिले के प्रति सरकार की अनदेखी समझ से परे है। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश के विकास के बजाय गढ़वाल और कुमाऊं में दूरी पैदा कर क्षेत्रवाद और माफियाराज को बढ़ावा देने का काम किया ह।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें