प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने ली वर्चुअल बैठक, दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को वर्चुअल बैठक ली और मानसून और आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बरसात में हुई क्षति का आकलन कर प्रभावितों को राहत देने और पुनर्स्थापना कार्यों में तेजी लाने को कहा।
बैठक में उन्होंने मोटर मार्गों की स्थिति, संवेदनशील स्थानों, खोज एवं बचाव दलों और आवश्यक मशीनरी की उपलब्धता व केदारनाथ यात्रा की भी जानकारी ली। उन्होंने यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए प्रमुख पैदल ट्रैक और राष्ट्रीय राजमार्गों के संवेदनशील स्थानों पर आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए कहा। इस दौरान जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, एसडीएम रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी, एनएच खंड के अधिशासी अभियंता ओंकार पांडे, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, मुख्य शिक्षा अधिकारी अजय कुमार चौधरी आदि मौजूद रहे।