फोटो
रुद्रप्रयाग। भारतीय वन सेवा के 2024 बैच के अधिकारी विनीत कुमार ने रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के उप वन संरक्षक का कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने प्रभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से वन संरक्षण एवं प्रबंधन से संबंधित कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर समन्वय और टीम भावना के साथ काम करने पर जोर दिया। इस अवसर पर पूर्व उप वन संरक्षक रजत सुमन को विदाई दी गई। उनका स्थानांतरण केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग गोपेश्वर में उप वन संरक्षक के पद पर हुआ है। इस दौरान उप प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. दिवाकर पंत, वन क्षेत्राधिकारी और प्रभागीय कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद