फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन तेज करने की रणनीति में जुटे तीर्थ पुरोहित

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में तीर्थ पुरोहितों द्वारा देवस्थानम बोर्ड और मास्टर प्लान के विरोध में क्रमिक धरना 19वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी की। कहा कि मांगें पूरी नहीं हुई तो वे भूख हड़ताल, सामूहिक सिर मुंडवाने और समाधि लेने के लिए मजबूर होंगे। आंदोलन की भावी रणनीति को लेकर जल्द बैठक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला के नेतृत्व में तीर्थ पुरोहितों का कहना था कि सरकार द्वारा लगातार उनकी उपेक्षा की जा रही है। आचार्य संतोष त्रिवेदी ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड के विरोध में वे बीते 12 जून से अर्धनग्न होकर मंदिर परिसर में दिनभर में तीन बार धरना दे रहे हैं, लेकिन शासन, प्रशासन और देवस्थानम बोर्ड के किसी भी अधिकारी ने अभी तक उनसे बातचीत करना जरूरी नहीं समझा है। इस मौके पर रमाकांत शर्मा, उमेद पोस्ती, तेज प्रकाश तिवारी, अंकुर, हिमांशु आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें