फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ समेत जिले में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ समेत जनपद में कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सभी स्थानों पर स्वतंत्रता दिवस समारोह सादगी के साथ मनाया गया। इस दौरान कलक्ट्रेट में पौधरोपण किया गया। जबकि डीएम द्वारा कोरोना योद्धाओं को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

केदारनाथ धाम में मंदिर प्रभारी वाईएस पुष्पवाण और मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग ने संयुक्त रूप से मंदिर परिसर के समीप राष्ट्रध्वज फहराया। इस मौके पर वेदपाठी व अन्य कर्मचारी मौजूद थे। केदार सभा और पुनर्निर्माण कार्यदायी संस्था वुड स्टोन कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा भी केदारनाथ धाम में तिरंगा फहराया गया। इधर, जिला कार्यालय में जिलाधिकारी वंदना सिंह ने राष्ट्रध्वज फहराया। रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, जखोली, अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ, गुप्तकाशी समेत अन्य स्थानों पर प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षण संस्थाओं, सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं, निकाय और ग्राम पंचायतों में भी स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें