फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: केवि भवन निर्माण के लिए आंदोलनकारियों ने निकाला जुलूस

Sun, 12 Oct 2025 05:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

उक्रांद कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि हुए शामिल
मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। केंद्रीय विद्यालय के भवन निर्माण की मांग के लिए चंद्रापुरी में चल रहा स्थानीय लोगों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। रविवार को आंदोलनकारियों के साथ स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि एकत्रित हुए। उन्होंने धरना स्थल से जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता, महिलाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि विद्यालय भवन निर्माण की मांग पिछले 14 वर्षों से कर रहे हैं लेकिन इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। सीएचसी के पुराने भवन पर विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। मौजूदा समय में यहां छात्र संख्या 460 है। चेतावनी दी गई यदि मांग पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन व्यापक स्तर पर किया जाएगा। इसके बाद हुई सभा में उक्रांद जिलाध्यक्ष सूरत सिंह झिंक्वाण ने कहा कि क्षेत्रीय जनता भी आंदोलन के साथ खड़ी है। यदि मांग पर कार्रवाई नहीं की गई तो धरना स्थल की भूमि को ग्रामीणों को लौटा दिया जाएगा। डॉ. आशुतोष भंडारी ने कहा कि जब तक विद्यालय भवन निर्माण शुरू नहीं हो जाता आंदोलन जारी रखा जाएगा। इधर उक्रांद कार्यकर्ताओं का धरना 10वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर उक्रांद युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी, पूर्व जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह चौधरी, जिला महामंत्री अजीत सिंह, देवेंद्र चमोली, विष्णुकांत शुक्ला, महिपाल भंडारी, दीप प्रकाश भट्ट, प्रीति देवी, प्रधान मनोज वैष्णव, क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय कुमार के साथ ही व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें