फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर की तीन सहकारी समितियों के विलय का विरोध

विज्ञापन
रुद्रपुर के कलक्ट्रेट में डीएम के समक्ष समस्या रखते विधायक शुक्ला और अन्य लोग। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
फौजी मटकोटा, दानपुर और छतरपुर की साधन सहकारी समितियों को बगवाड़ा स्थित सहकारी समिति में विलय करने का किसानों और समिति सदस्यों ने विरोध किया। उन्होंने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन भेजकर समितियों का विलय न करने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को तीनों सहकारी समितियों के सदस्य एवं किसान किच्छा विधायक राजेश शुक्ला के साथ डीएम रंजना राजगुरु से मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि फौजी मटकोटा, दानपुर और छतरपुर में कार्यरत कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से किए गए गबन के कारण समितियां घाटे में चली गई थीं।
इस कारण इन समितियों को बगवाड़ा स्थित रुद्रपुर पूर्वी किसान सेवा सहकारी समिति में समायोजित किया जा रहा है। कहा कि इन समितियों के समायोजन से किसानों को खाद, बीज और किसान ऋण के लिए करीब सात-आठ किमी दूर बगवाड़ा पहुंचाना पड़ेगा। साथ ही समय की भी बर्बादी होगी।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में भारतीय किसान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश सिंह, सहकारी समिति फौजी मटकोटा के अध्यक्ष ज्ञान सिंह, दीप नारायण मौर्या, राजेश्वर सिंह, हरपाल सिंह, केशव शर्मा, बलदेव सिंह, गुरुचरण सिंह, फकीर दत्त, शिवजी मौर्य, हरदयाल सिंह, ज्ञान प्रकाश दुबे, नूर मोहम्मद, हरभजन सिंह थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें