फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: रतूड़ा में स्टोन क्रशर प्लांट का विरोध, की तालाबंदी

Sat, 22 Feb 2025 06:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
रतूड़ा धनपुर में लगाए गए स्टोन क्रशर का विरोध करते&nbsp
विज्ञापन
धरने पर बैठे ग्रामीण, कहा-प्लांट बंद नहीं होने तक जारी रहेगा आंदोलन
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लॉक के ग्राम पंचायत रतूड़ा धनपुर में लगाए गए स्टोन क्रशर का ग्राम पंचायत रतूड़ा, गडोरा और पोखरी के ग्रामीणों ने विरोध किया और धरने पर बैठ गए। उन्होंने प्लांट पर तालाबंदी भी की और क्रशर प्लांट बंद नहीं करने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन

शनिवार को रतूड़ा, गडोरा व पोखरी के ग्रामीण रतूड़ा-गडोरा मार्ग के समीप लगाए गए स्टेशन क्रशर के मुख्य गेट पर एकत्रित हुए और नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए। राजेश थपलियाल, पूर्व ग्राम प्रधान हरीश कुंवर, सरला खंडूड़ी और अनिल सिंह रावत आदि ने कहा कि रतूड़ा में संचालित स्टोन क्रशर से ध्वनि प्रदूषण, वायु प्रदूषण हो रहा है साथ ही स्वास्थ्य भी प्रभावित हो रहा है। कहा कि क्रशर प्लांट संचालक की ओर से ग्रामीणों की भूमि पर कब्जा कर निर्धारित क्षमता से अधिक भंडारण कर रखा है। क्रशर का संचालन रातभर होने से ग्रामीण सो भी नहीं पा रहे हैं। बोर्ड परीक्षार्थियों को पढ़ाई में परेशानी हो रही है। वहीं रतूड़ा-पोखरी-भुनका मार्ग खस्ताहाल होता जा रहा है। उन्होंने शासन, प्रशासन से क्रशर प्लांट की जांच की मांग भी की। धरना देने वालों में लीला देवी, पोखरी विनोद सिंह बिष्ट, वन पंचायत सरपंच राजवीर सिंह कंडारी, महिला मंगल दल अध्यक्ष सुषमा देवी, अनिल सिंह रावत सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें