फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: बष्टी-कफनी पुलों की धीमी प्रगति पर जांच के आदेश

Fri, 19 Jun 2026 07:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की डीएम ने की समीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रप्रयाग। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बष्टी और कफनी क्षेत्र में निर्माणाधीन पुलों की धीमी प्रगति और कार्यों की गुणवत्ता पर नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को मामले की जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को एनआईसी सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने पीएमजीएसवाई के तहत संचालित कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने वन विभाग स्तर पर लंबित मामलों और निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। कहा कि वन स्वीकृति और अन्य औपचारिकताओं के कारण प्रभावित परियोजनाओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। जिन कार्यों की डीपीआर तैयार होनी हैं उन्हें तत्काल रूप से तैयार करें। जिलाधिकारी ने बष्टी, कफनी के अंतर्गत निर्माणाधीन ब्रिज की धीमी गति एवं अन्य कार्यों में गुणवत्ता ठीक न होने पर मुख्य विकास अधिकारी को जांच के आदेश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और गुणवत्ता मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी रजत सुमन, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई पवन कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें