एक सप्ताह पूर्व मंदाकिनी नदी में बहे युवक का शव मिल गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर तीन बजे अगस्त्यमुनी झूला पुल के समीप नदी में युवक का शव दिखाई दिया था। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। नदी का जलस्तर अधिक होने व तेज बहाव के कारण था टीम को दिक्कत हुई। मगर कुछ देर बाद जलस्तर कम होने पर संयुक्त टीम ने शव को नदी से बाहर निकाला।
थाना प्रभारी अगस्त्यमुनी प्रभारी गुमान सिंह नेगी ने बताया कि नदी में मिले शव की पहचान हो गई है। शव की पहचान हाथ पर अंकित नाम के आधार पर की गई। मृतक नीरज नेगी गांव बनियाड़ी से है। जो करीब एक सप्ताह पूर्व नदी में बह गया था। उन्होंने बताया कि पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।