फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिया नेगी ने 98.2 फीसदी अंकों के साथ रुद्रप्रयाग जनपद में किया टॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त पांच विद्यालयों का दसवीं का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा है। जवाहर नवोदय विद्यालय बणूस-जाखधार की छात्रा प्रिया नेगी ने 98.2 प्रतिशत अंक अर्जित कर जनपद में टॉप किया है। जबकि देवाशीष नेगी ने 97.6 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और हिमानी ने 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ जनपद व विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। 18 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए हैं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य केएस धिगारी ने बताया कि विद्यालय में विद्यालय के प्रफुल नेगी ने 97.2, अवनीश भट्ट ने 96.2, सोनम ने 96 और श्रेयश त्रिपाठी ने 95.6 प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं। उधर, केंद्रीय विद्यालय अगस्त्यमुनि में सभी 37 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। प्रधानाचार्य विजय नैथानी ने बताया कि छात्रा अवंतिका ने 95.2 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं, पीयूष रावत ने 94.4 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा, मंजीत सोनियाल ने 93.8 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा, प्रियांसू ने 93.2 प्रतिशत अंकों के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि आठ छात्र-छात्राओं ने 90 फीसदी से अधिक अंक अर्जित किए हैं। अनूप मेमोरियल पब्किल स्कूल रुद्रप्रयाग में सभी 46 छात्र-छात्राओं में प्रियंका नेगी ने 94.8 प्रतिशत अंक अर्जित करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जबकि योगिता शेखर ने 94.6 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा व आदित्य नेगी ने 93.8 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इधर, श्रीगुरूरामराय पब्लिक तिलणी, रुद्रप्रयाग का परीक्षाफल 96 फीसदी रहा। यहां विनय जोशी ने 92.4 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, सौरभ भारत ने 92 फीसदी अंकों के साथ दूसरा और शिवांश ने 91.8 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उधर, केदारघाटी में डॉ जैक्सवीन नेशनल पब्लिक स्कूल गुप्तकाशी और ऊखीमठ में संचालित प्रणवानंद सरस्वती विद्या मंदिर का परीक्षाफल भी शत-प्रतिशत रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें