फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण कर संरक्षण का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि विकासखंड के कंडारा गांव में महिला मंगल दल ने हरेला पर्व पर फलदार व जड़ी-बूटी पौधों का रोपण कर संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन

ममंद अध्यक्ष अंजू भंडारी के नेतृत्व में महिलाओं ने गांव के फैलीधार व गैड तोक में रीठा, गुरियाल, आंवला, नीम के 200 पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर जिपं सदस्य सुमन नेगी, सरपंच परमानंद भट्ट, युवा कल्याण अधिकारी मनोज बजरियाल, विलोचना रावत, दीपा जगवाण, निर्मला गैरोला, संतोष रावत समेत अन्य महिलाएं मौजूद थी। उधर, ऊखीमठ विकासखंड के पर्यटन ग्राम सारी में महिलाओं ने सफाई अभियान चलाते हुए रास्तों व जलस्रोतों की सफाई की। इस मौके पर अध्यक्ष प्रेमा नेगी, सविता देवी, प्रियंका देवी, कस्तूरा देवी, शिवदेई देवी, सुलोचना देवी, संगीता देवी, गंगा देवी आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें