फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरिक्ष वैज्ञानिक बनना चाहती जिले की टॉपर प्रिया नेगी

विज्ञापन
सीबीएसई दसवीं परीक्षा में प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त करने वाली प्रिया नेगी को मिठाई खिलाते ? - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय बणूस-जाखधार, गुप्तकाशी की छात्रा प्रिया ने सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में प्रदेश स्तर पर आठवां व जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। छात्रा अंतरिक्ष वैज्ञानिक बनकर देशसेवा करना चाहती है।
विज्ञापन

नई टिहरी के नैलचामी पट्टी के होल्टा गांव निवासी व ग्रीफ में सेवारत दिनेश सिंह नेगी और विमला देवी की तीन संतानों में सबसे बड़ी प्रिया का वर्ष 2015-16 शिक्षण सत्र में कक्षा 6 में नवोदय के लिए चयन हुआ था। कुशाग्र बुद्धि की प्रिया पढ़ाई के साथ शिक्षणेत्तर गतिविधियों में भी हमेशा आगे रहती है। अंतरिक्ष विज्ञान में प्रिया काफी दिलचस्पी है। इसलिए वह अंतरिक्ष वैज्ञानिक बनना चाहती है। छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता से मिले सहयोग को बताया। पिता के ड्यूटी पर होने के कारण माता विमला देवी द्वारा ही उसकी पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं को दूर किया जाता है। छात्रा का छोटा भाई दसवीं और बहन छठवीं कक्षा में पढ़ते हैं। प्रिया का कहना है कि सफलता के लिए नियमित अध्ययन और लक्ष्य का निर्धारण जरूरी है। बताया कि वह स्कूल समय से ही प्रतिदिन सुबह और रात को दो-दो घंटे नियमित पढ़ाई करती थी। इधर, प्रधानाचार्य केएस धिगारी ने भी छात्रा की प्रशंसा करते हुए कहा कि उसने विद्यालय को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें