अगस्त्यमुनि। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला कार्य समिति को भंग करते हुए तदर्थ समिति कमेटी का गठन किया है। संघ के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह झिक्वांण की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से कार्यसमिति को भंग किया गया।
प्रदेश में गठित तदर्थ समिति की तर्ज पर जिले में भी समिति का गठन किया गया। अब जिलाध्यक्ष महामंत्री व कोषाध्यक्ष तदर्थ समिति का संचालन करेंगे। बैठक में सभी शाखा कार्यकारिणी भी भंग करते हुए तदर्थ समितियों का गठन किया गया, जिसमें ऊखीमठ में देवेंद्र बजवाल, कैलाश मैठाणी, बुद्धि बल्लभ सेमवाल, गुप्तकाशी में राकेश शुक्ला, शिव प्रसाद पुजारी, कुंवर सिंह नेगी, अगस्त्यमुनि में अनूप नेगी, बेणी प्रसाद भट्ट तथा नीलम बिष्ट, रुद्रप्रयाग में लक्ष्मी नेगी, राकेश नैनवाल तथा राम सिंह राणा, जखोली प्रथम में अरविंद सकलानी, अनिल उनियाल संघ की वार्षिक सदस्यता के बाद पहले क्षेत्रीय शाखा व बाद में जिला कार्यकारिणी के चुनाव मार्च तक जनपद में 15 मार्च तक प्रदेश में जमा किया जाय। इस मौके पर बीरेंद्र सिंह कठैत, दिनेश भट्ट, कविंद्र थपलियाल, मातवर सिंह, लक्ष्मण सिंह राणा मौजूद थे। संवाद